फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plants will be planted in the parks of Sector 55, footpaths will also be built

Faridabad News: सेक्टर 55 के पार्कों में लगाए जाएंगे पौधे, फुटपाथ भी बनेंगे

Mon, 26 May 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Plants will be planted in the parks of Sector 55, footpaths will also be built
44 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा काम, निविदा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी वार्ड नंबर एक में स्थित सेक्टर 55 के पार्कों में पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्य आने वाले 3 महीने में नगर निगम की ओर से पूरा किया जाएगा। जिसके बाद सेक्टर 55 में रहने वाले लोगों को स्वच्छ व साफ हवा मिलेगी। इसको लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।


सेक्टर 55 स्थित करीब 6 पार्कों में देवदार, नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। जिससे हवा साफ होती है। इन पेड़ों के लगने से जहां एक ओर लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी वहीं दूसरी ओर शहर प्रदूषण मुक्त होगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। यह कार्य करीब 44 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन ने बताया कि उनकी ओर से निविदा जारी कर दी गई है। जिसके तहत आने वाले 3 महीने में सेक्टर 55 में बने पार्कों का विकास किया जाएगा। इसके अलावा पार्कों में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed