Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plants in the Faridabad-Jewar road's green belt will no longer wither.

Faridabad News: फरीदाबाद-जेवर मार्ग की ग्रीन बेल्ट में अब नहीं सूखेंगे पौधे

Wed, 08 Jul 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Plants in the Faridabad-Jewar road's green belt will no longer wither.
पौधा सूखने पर एजेंसी को अपने खर्च पर लगाना होगा नया पौधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अब फरीदाबाद-जेवर मार्ग की ग्रीन बेल्ट में पौधे नहीं सूखेंगे। इसके सूखने पर एजेंसी को अपने खर्च पर नया पौधा लगाना होगा। पौधे सूखने की शिकायतों के बाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने नई योजना बनाई है। इसके तहत दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के पूर्वी हिस्से में सेक्टर-65 स्थित जेवर एयरपोर्ट जंक्शन से सेक्टर-59 कैल गांव तक करीब 4.5 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट विकसित करने की 5.72 करोड़ रुपये की परियोजना में इस बार पौधों के 100 प्रतिशत सर्वाइवल को अनिवार्य शर्त बनाया गया है। यदि कोई पौधा सूखता है तो संबंधित एजेंसी को उसी प्रजाति, समान ऊंचाई और आकार का नया पौधा अपने खर्च पर लगाना होगा। लापरवाही मिलने पर सुरक्षा राशि भी जब्त कर ली जाएगी।
एफएमडीए का मानना है कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका जीवित रहना और लंबे समय तक संरक्षण ही परियोजना की वास्तविक सफलता होगी। इसी उद्देश्य से पौधों की नियमित निगरानी, रखरखाव और जवाबदेही को पहले की तुलना में अधिक सख्त बनाया गया है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे मौजूद ग्रीन बेल्ट का विकास, भूमि सुधार, पौधरोपण, झाड़ियां लगाने, सिंचाई व्यवस्था और नियमित रखरखाव किया जाएगा। यह मार्ग भविष्य में जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल होगा। ऐसे में विकसित ग्रीन बेल्ट न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि यात्रियों को भी बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में भौतिक सत्यापन
परियोजना की निगरानी के लिए एजेंसी को हर महीने पौधों का 100 प्रतिशत सर्वाइवल सुनिश्चित करना होगा। प्रत्येक तीन महीने में एफएमडीए अधिकारी मौके पर जाकर पौधों और झाड़ियों का भौतिक सत्यापन करेंगे। यदि निरीक्षण में कोई पौधा सूखा, क्षतिग्रस्त या नष्ट मिला तो एजेंसी को उसे तुरंत बदलना होगा। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाएगा। वहीं परियोजना में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बागवानी कार्यों की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है। निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने या रखरखाव में लापरवाही मिलने पर यह राशि जब्त की जा सकती है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी एजेंसी को 450 दिन तक बिना अतिरिक्त भुगतान के ग्रीन बेल्ट का रखरखाव, सिंचाई, खाद और पौधों की देखभाल करनी होगी।

प्रदूषण और धूल कम करने में मिलेगी मदद

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आसपास के क्षेत्रों में धूल और प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। सेक्टर-65, कैल गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा असर झेलना पड़ता है। विकसित होने वाली ग्रीन बेल्ट धूल को नियंत्रित करने, वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने और सड़क किनारे हरित आवरण बढ़ाने में मदद करेगी। गर्मियों में यह हरियाली स्थानीय स्तर पर तापमान कम करने और राहगीरों को भी राहत देने में सहायक होगी।


पाइपलाइन और केबल की सुरक्षा पर भी जोर
एफएमडीए ने परियोजना में कॉल बिफोर यू डिग प्रणाली का उपयोग अनिवार्य किया है। किसी भी प्रकार की खोदाई से पहले भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और संचार लाइनों की जानकारी लेकर ही कार्य किया जाएगा, ताकि सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे। परियोजना में संयुक्त उपक्रम (जेवी) की अनुमति नहीं होगी और पूरे कार्य की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी पर रहेगी।

ग्रीन बेल्ट विकसित करने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-देंवेंद्र भड़ाना, कार्यकारी अभियंता,एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed