फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Planted 100 saplings in Women's College on International Youth Day

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर महिला महाविद्यालय में 100 पौधे रोपे

Sat, 12 Aug 2023 06:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Aug 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
Planted 100 saplings in Women's College on International Youth Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर लायंस क्लब डेफोडिल के सहयोग से इको क्लब एवं एनएसएस द्वारा पौधरोपण अभियान में 100 पौधे रोपे गए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. नरेंद्र कुमार ने त्रिवेणी रोपण के साथ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विश्व में युवा आबादी कुल आबादी का 16 प्रतिशत है। आज पृथ्वी पर जितनी भी प्राकृतिक एवं मानव जनित समस्याएं विद्यमान हैं, उनका समाधान ढूंढना युवाओं की जिम्मेदारी है। इसके अलावा उन्होंने सभी छात्राओं को अपने आसपास सफाई व्यवस्था कायम रखते हुए पौधरोपण करने को कहा। लायंस क्लब के गवर्नर बीएम शर्मा ने कहा कि पूरे शहर में पौधरोपण करना है। ताकि शहर में बढ़ती गर्मी व प्रदूषण से शहर को बचाया जा सके। एनएसएस इंचार्ज मोनिका एवं शीतल रानी द्वारा महाविद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन कर महाविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अर्चना वर्मा, सतविंद्र कौर, लायंस सुरेश शर्मा, लायंस अर्नव एवं इको क्लब सदस्य मीनल सभरवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed