{"_id":"68472b6f059bb3864f092334","slug":"pizza-delivery-boy-kidnapped-taken-to-fields-and-beaten-three-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44939-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिज्जा डिलीवरी बॉय का अपहरण कर खेतों में ले जाकर पीटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिज्जा डिलीवरी बॉय का अपहरण कर खेतों में ले जाकर पीटा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पीड़ित के दोस्त ने भागकर बचाई जान, 20 से अधिक युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
6200 रुपये भी लूटने का आरोप, पल्ला थाने में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया में पिज्जा डिलीवरी बॉय का अपहरण कर खेतों में ले जाकर डंडों से पीटकर बेहोश करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने डिलीवरी बॉय के चेहरे पर पेशाब भी किया। आरोपियों ने 6200 रुपये और मोबाइल भी लूट लिया लेकिन बाद में मोबाइल वापस कर भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पल्ला निवासी दीपक, बॉबी व तिलपत निवासी धीरज के तौर पर हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी दोस्त हैं। 7-8 जून की रात को करीब 2 बजे आरोपी लक्की, बॉबी व अन्य मानवी प्लेस नया पुल पल्ला के पास शराब पी रहे थे। तभी उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके साथी विक्रांत को देखा और उनके साथ लूट के उद्देश्य से मारपीट शुरू कर दी। विक्रांत मौके से भाग गया। फिर आरोपी शिकायतकर्ता को अपने साथ दून भारती स्कूल के पास सुनसान जगह में ले गए और उसके साथ वहां भी मारपीट की और उसके पैसे लूट लिए।
आरोपी बॉबी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दीपक कभी कभार अपने पिता के साथ सेलून पर काम करने जाता है। धीरज सराय ख्वाजा टोल पर टोल कलेक्शन करने का काम करता है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस को शिकायत सूर्या विहार पार्ट दो, सेहतपुर निवासी सत्यम दूबे ने दी है। सत्यम और इसका दोस्त विक्रांत डोमिनोज में पिज्जा डिलीवरी का काम करते हैं। शनिवार देर रात 2 बजे वह मानवी प्लेस नए पुल पर डिलीवरी लेकर गया हुआ था। वहां पर उसका साथी विक्रांत भी खड़ा हुआ मिला। कुछ देर बाद वहां कुछ लड़के आये और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विक्रांत बचने के लिए यहां से भाग गया। जबकि सत्यम को पिस्तोल के बल पर आरोपियों ने बाइक पर बैठाया और अपहरण कर दून भारती स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गए और वहां पर फिर से उसे डंडों से पीटा। यहां पर आरोपियों ने सत्यम का मोबाइल व जेब से 6200 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने कपड़े उतरवाकर उसे पीटा और तब तक पीटते रहे जब तक वो बेहोश नहीं हो गया। फिर आरोपियों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया तो युवक को होश आया।
इसी दौरान सत्यम के मोबाइल पर विक्रांत के पिता का कॉल आया। आरोपियों ने सत्यम को मोबाइल देकर पिस्तोल दिखा कॉल रिसीव कर स्पीकर पर बात करने को कहा। विक्रांत के पिता ने सत्यम को कहा कि मैंने डायल 112 पर कॉल कर दी, पुलिस मदद के लिए आ रही है। तभी आरोपी बोले कि मोबाइल के चक्कर में फंस जाएंगे और मोबाइल वापस सत्यम को देकर वहां से भाग गए। रविवार को पल्ला थाने में एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।