फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Piyush Group owner arrested for fraud of crores

करोड़ों की धोखाधड़ी में पीयूष ग्रुप का मालिक गिरफ्तार

Sat, 17 Apr 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Piyush Group owner arrested for fraud of crores
फरीदाबाद। आर्थिक अपराध शाखा ने करोड़ों रुपये के गबन के आरोपी पीयूष ग्रुप के मालिक अनिल गोयल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ निवेशकों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के 28 मामले दर्ज हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को मेरठ से काबू किया है। आरोपी अनिल गोयल मूल रूप से मेवात जिले के पुन्हाना का रहने वाला है और पीयूष ग्रुप नाम की कंपनी का मालिक है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से लोगों को फ्लैट देने के नाम पर उनसे पैसे हड़प रहा था, लेकिन किसी को फ्लैट या पैसे वापस नहीं किए। सेक्टर-सात में दर्ज एक मामले में आरोपी ने शिकायतकर्ता से फ्लैट के नाम पर करीब 14 करोड़ की धोखाधड़ी की है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शनिवार को आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed