फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pit hole on road

Faridabad News: जन स्वास्थ्य विभाग ने खोदा गढ्ढा, आमजन परेशान

Thu, 07 Aug 2025 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
pit hole on road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। शहर के वार्ड नंबर चार एवं छह की मुख्य सड़क पर जन स्वास्थ्य विभाग ने पाइप लाइनों से पानी लेने के लिए वाल्व लगाने के लिए गढ्ढा खोदा हुआ है। गढ्ढों में पाइप लाइनों का पानी भरा हुआ है। मुख्य सड़क होने के कारण लोगों का आवागमन होता रहता है। इन गढ्ढे में वाहन चालक एवं पशु गिर जाते हैं। गुरुवार को भी एक भैंस गढ्ढे में गिरकर फंस गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने भैंस को निकाला।

यह मामला उपमण्डल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम गुरमीत सिंह के समक्ष युवा समाजसेवी गजराज सिंह ने लिखित में उठाया। शिकायतकर्ता गजराज सिंह ने सीवर लाइन के मैनहोल बिना ढक्कन होने की भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार किया जाए। एसडीएम गुरमीत सिंह ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लिखित निर्देश दिए हैं जिस गढ्ढे में भैंस गिर गई थी। उसकी व्यवस्था में सुधार किया जाए। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा ने बताया सभी मैनहोल में ढक्कन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed