फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Piles of garbage in colonies, living has become difficult

Faridabad News: कॉलोनियों में गंदगी का अंबार, जीना हुआ दुश्वार

Mon, 25 Aug 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in colonies, living has become difficult
गलियों में जमा कचरे से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की कई कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर गंदगी के ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर और जाम नालियों से बदबू फैल रही है, जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है।


जवाहर कॉलोनी, लाल कोटी, गांधी कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी, चावला कॉलोनी, जीवन नगर गौंच्छी, जीवन नगर पार्ट-2, सेक्टर-22 स्थित संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, चाचा चौक और राजीव कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में गंदगी के कारण स्थिति बेहद खराब है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनियों की गलियों में जमा कचरे से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन




निवासियों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। नालियों की सफाई न होने से पानी भर जाता है और बरसात के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंदगी के बीच आना-जाना किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी सिर्फ औपचारिकता निभाने आते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता। कॉलोनियों में कचरा उठाने के लिए डस्टबिन भी पर्याप्त संख्या में नहीं लगाए गए हैं।




निवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से अपील की है कि तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों और सड़कों की सफाई करवाई जाए। शहरवासियों का कहना है कि स्वच्छता अभियान के दावे कागजों तक ही सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर गंदगी की समस्या जस की तस बनी हुई है।


वर्जन----

गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे हैं, बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। - राकेश, प्रेस कॉलोनी निवासी
नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है, मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।- रमेशचंद्र सिंह, डबुआ कॉलोनी
कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। - जाकिर अली, गौंच्छी
प्रशासन जल्द सफाई करवाए, वरना हमें आंदोलन करना पड़ेगा। -कोमल, चाचा चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed