फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pile of garbage on the side of SGM Road, people are getting troubled

Faridabad News: एसजीएम रोड किनारे कचरे का ढेर, लोग हो रहे परेशान

Mon, 09 Mar 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pile of garbage on the side of SGM Road, people are getting troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी चार स्थित एसजीएम रोड के किनारे लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है। कचरा नहीं उठाए जाने के कारण आसपास के इलाके में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से यहां सफाई नहीं हुई है और धीरे-धीरे कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है।

एसजीएम रोड का यह इलाका हरियाली से घिरा हुआ है और यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। लेकिन सड़क किनारे फैली गंदगी के कारण इलाके की सुंदरता भी खराब हो रही है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि कचरे के कारण यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


कचरे में अधिकतर पॉलीथिन और घरेलू कचरा शामिल है। सड़क किनारे पड़े इस कचरे को आवारा पशु खाने की कोशिश करते हैं, जिससे उनके बीमार पड़ने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कचरे के कारण मच्छर और गंदगी भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कचरा उठाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि इलाके में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को दुर्गंध से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed