फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pile of garbage at Sector-23 boosting station

Faridabad News: सेक्टर-23 के बूस्टिंग स्टेशन में गंदगी का अंबार

Wed, 29 Apr 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pile of garbage at Sector-23 boosting station
फरीदाबाद सेक्टर 23 में बु​स्टिंग स्टेशन के पास फैली गंदगी। संवाद
बीमारियां फैलने का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाईसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित बूस्टिंग स्टेशन इन दिनों बदहाली का शिकार है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते यहां न तो नियमित सफाई होती है और न ही किसी प्रकार की देखरेख की व्यवस्था है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यह स्थान अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। बूस्टिंग स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।




स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब रात के समय यहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। देर रात यहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता है, जिससे आसपास का माहौल असुरक्षित हो जाता है। परिवारों और खासकर महिलाओं को इस रास्ते से गुजरने में डर महसूस होता है। शनिवार के दिन यहां पर अवैध बाजार भी लगाया जाता है। जिससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं बल्कि स्थानीय दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यह सब खुलेआम हो रहा है, फिर भी प्रशासन द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठा गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग कि है कि बूस्टिंग स्टेशन की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अवैध बाजार को भी तत्काल बंद कराने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed