फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pharmacist duped of Rs 6 lakh on Telegram investment pretext

Faridabad News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर फार्मासिस्ट से 6 लाख ठगे

Fri, 26 Sep 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:10 AM IST
सार

पलवल निवासी फार्मासिस्ट मोहित बैंसला के साथ टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से 6 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। ठगों ने निवेश का लालच देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

विज्ञापन
Pharmacist duped of Rs 6 lakh on Telegram investment pretext

विस्तार

पहले छोटे-छोटे टास्क देकर भुगतान कर दिया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले के रामनगर निवासी और फरीदाबाद की एक कंपनी में कार्यरत फार्मासिस्ट मोहित बैंसला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश का झांसा देकर 6 लाख से अधिक रुपए हड़प लिए।
पीड़ित मोहित ने शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। वहां होटल और रेस्टोरेंट की लाकिंग के बदले पैसे देने का लालच दिया गया। पहले छोटे-छोटे टास्क कराए गए और उन पर भुगतान भी कर दिया गया, जिससे पीड़ित का विश्वास जीत लिया गया। इसके बाद ठगों ने उन्हें लूनो नामक फर्जी वेबसाइट पर निवेश के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शुरुआत में मोहित ने 1000 रुपये निवेश किए और 1400 रुपये वापस मिले। इसके बाद उन्होंने 3000 रुपये लगाए और वेबसाइट पर 4000 रुपये दिखाए गए लेकिन जब पैसे निकालने की कोशिश की तो नए टास्क में और अधिक निवेश करने का दबाव बनाया गया। धीरे-धीरे मोहित ने कुल 6.10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पैसों के लेन-देन और खातों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed