{"_id":"69b46030415758fe040f4007","slug":"petrol-diesel-and-domestic-lpg-supply-completely-normal-rajesh-nagar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64906-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: राजेश नागर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कुछ स्थानों पर लंबी लाइनें अफवाहों के कारण लग रही हैं जबकि तेल कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और वितरण पहले की तरह जारी है।
मंत्री ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलो के कुल 1,85,986 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की है। वहीं बॉटलिंग प्लांटों पर एलपीजी सिलेंडरों का कुल भंडार 10,51,268 है। राज्यभर में 5 हजार से अधिक वितरकों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।