{"_id":"64c7ba4750b9e808580cf069","slug":"pet-scan-and-radiation-therapy-approved-in-esic-machines-will-be-purchased-soon-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10454-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएसआईसी में पेट स्कैन और रेडियेशन थेरेपी को मिली मंजूरी, जल्द खरीदी जाएंगी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएसआईसी में पेट स्कैन और रेडियेशन थेरेपी को मिली मंजूरी, जल्द खरीदी जाएंगी मशीनें
विज्ञापन
फोटो-
- कैंसर के मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज के निजी अस्पताल के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को जल्द राहत मिलने वाली है। निजी अस्पतालों की तर्ज पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेडिएशन थेरेपी और पेट सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की जाएगी। उच्च अधिकारियों की तरफ इसकी मंजूरी प्रदान कर दी गई है। अस्पताल की ओर से टेंडर छोड़कर मशीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। योजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगें।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से करीब साढ़े छह लाख कार्डधारक जुड़े है। अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी सुविधाएं जैसे कैंसर, हार्ट, न्यूरोलॉजी की सुविधाएं पहले ही शुरू की जा चुकी है। कैंसर के मरीजों की कीमोथेरेपी सुविधा पहले से उपलब्ध है लेकिन रेडिएशन थेरेपी और पेट सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। इस कारण दोनों सुविधाओं के लिए मरीजों को निजी अस्पताल रेफर किया जाता है। रोजाना करीब 20 से 25 मरीजों निजी अस्पताल रेफर होते है। रेडिएशन थेरेपी कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करके काम करती है। पॉजिट्रांन एमिशन टोमोग्राफी (पेट) जिसे पेट इमेजिंग या स्कैन भी कहा जाता है। ये एक प्रकार की चिकित्सा इमेजिंग मशीन होती है, जो सेलुलर स्तर पर परिवर्तनों की पहचान करता है। इस प्रकार प्रारंभिक अवस्था में भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का निदान करने में मदद करती है। अस्पताल के अधिकारियों सूत्रों का कहना है कि मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से दो माह में मशीन आ जाएगी।