फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Permission to open closed bar for six months

छह महीने से बंद बार को खोलने की अनुमति

Mon, 14 Sep 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Permission to open closed bar for six months
फरीदाबाद। कोरोना महामारी में छह महीने से बंद बार को सरकार ने खोलने की अनुमति दे दी है। यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलॉक-4 की गाइडलाइन के बाद किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, नई गाइडलाइन में बार को बंद करने का कोई निर्देश नहीं है। ऐसे में अब इन्हें खोलने की अनुमति दी गई है। प्रथम चरण में हरियाणा पर्यटन विभाग और एल3, एल4 व एल5 लाइसेंस धारक इसे खोल सकते हैं। हालांकि सभी को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

जिले में छोटे-बड़े करीब 40 बार हैं। कोरोना महामारी में करीब छह माह से इन सभी पर ताला लटका हुआ था। इससे बार मालिक काफी परेशान थे। अनलॉक की प्रक्रिया में सरकार ने रेस्तरां खोलने की अनुमति दे दी थी। इससे जिन बार में रेस्तरां की सुविधा थी, वह खुल तो गए थे, लेकिन शराब परोसने की सुविधा बंद होने के कारण ग्राहक कम पहुंचते थे। ऐसे में सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन

बैठाकर पिलाने के साथ रूम में कर सकेंगे सर्व
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह ने बताया एल3, एल4 और एल5 लाइसेंस में बार मालिक रूम में शराब परोस सकते हैं। एल4, एल5 बार एंड रेस्टोरेंट के लिए होता है। इनके पास लोगों के ठहरने के लिए रूम की व्यवस्था है, तो एल3 का लाइसेंस भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed