फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   periferal road will solve problem in faridabad

एनआईटी का जाम दूर करेगी पैरिफेरल रोड

Sat, 14 May 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फरीदाबाद Updated Sat, 14 May 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
periferal road will solve problem in faridabad
न्यू इंडस्ट्रीयल टाउन (एनआईटी) के नाम से पहचान कायम कर चुके शहर के सबसे पुराने हिस्से को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी की जा रही है। 120 करोड़ रुपये की लागत से रिंगनुमा पैरिफेरल रोड बनाई जाएगी। छह लेन की13 किलोमीटर लंबी सड़क के किनारे फुटपाथ, सर्विस लेन और नाले का निर्माण किया जाएगा। इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


विधायक एवं राज्य की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने जिमखाना क्लब में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पैरिफेरल प्रोजेक्ट से एनआईटी में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। चार हिस्सों में रिंग के आकार की इस सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले हिस्से में बुद्धविहार से आईटीआई चौक, दूसरे हिस्से में आईटीआई चौक से नीलम चौक, तीसरे हिस्से में नीलम चौक से हार्डवेयर चौक और चौथे हिस्से में हार्डवेयर से बीके चौक होकर बुद्ध विहार तक पैरिफेरल रोड बनाई जाएगी। छह लेन की इस सड़क के किनारो पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बाजारों के लिए सर्विस लेन बनाई जाएगी। इसके अलावा नाले का निर्माण भी सड़क के किनारे किया जाएगा, जिसे ढ़क कर फुटपाथ का रूप दिया जाएगा। पैरिफेरल रोड को रोशन करने के लिए डिवाइडिंग पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। 120 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कराई जा रही है।

संसदीय सचिव ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की शुरुआत सीएम के हाथों अगस्त में कराई जाएगी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, लोकसभा क्षेत्र निगरानी कमेटी के अध्यक्ष अजय गौड़, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओपी गोयल सहित हुडा के अधिकारी मौजूद थे।

29 करोड़ से सुधरीं सड़कें
जून 2015 में मुख्यमंत्री ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में रैली कर करीब 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की घोषणा की थी। जिनका वर्क आर्डर जारी किया जा चुका है। इनमें 12 करोड़ की लागत से मुख्य सीमेंटेड रोड, 9 करोड़ की लागत से इंटर ब्लॉक रोड, 6 करोड़ की लागत से सीमेंटेड इंटरलॉकिंग रोड और 1 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में दो-दो करोड़ रुपये के हिसाब से काम कराए जा रहे हैं। 

स्मार्ट सिटी में 75 फीसदी बडख़ल
स्मार्ट सिटी का जो प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है, उसमें बडख़ल विधानसभा क्षेत्र का 80 फीसदी हिस्सा शामिल किया गया है। इसमें सेक्टर 21डी, बी ब्लॉक, एसजीएम नगर का हिस्सा और फतेहपुर चंदीला सहित बडख़ल शामिल है। इससे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

बडख़ल झील की तीन डीपीआर
बडख़ल झील को पर्यटन केंद्र में तब्दील करने के लिए तीन डीपीआर तैयार की गई हैं। इनमें मुख्य रूप से एक नगर निगम ने तो दूसरी सिंचाई विभाग ने तैयार की है। मुख्य संसदीय सचिव ने बताया कि जल्द ही आईआईटी रुडकी की टीम इसके लिए सर्वे शुरू करेगी। 


पैरिफेरल रोड प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री से उद्घाटन कराने के लिए समय मांगा गया है। प्रोजेक्ट का एस्टिमेट तैयार हो गया है। डीपीआर जल्द तैयार हो जाएगी। क्षेत्र की हर सड़क का जोर्णोद्धार करने का काम किया जा रहा है।-सीमा त्रिखा, मुख्य संसदीय सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed