{"_id":"68aded69d4bf51e55905805c","slug":"peoples-problems-increased-due-to-dilapidated-roads-of-sector-76-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49916-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-76 की जर्जर सड़कों से बढ़ी लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-76 की जर्जर सड़कों से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
Tue, 26 Aug 2025 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 76 की जर्जर सड़कों से लोग हुए परेशान । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-76 की सड़कों की हालत बदतर होती जा रही है। जर्जर और टूटी सड़कों ने स्थानीय निवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है। यहां से गुजरना तो मुश्किल है ही, क्षेत्र में रहना भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
सड़क किनारे स्थित नेक्स्ट डोर मॉल के व्यापारी भी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि खराब सड़कों और जलभराव के कारण ग्राहकों की आवाजाही ठप हो गई है, जिससे व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से बार-बार शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर की जाए।
व्यापारी सुबोध ने बताया कि स्थिति और भी भयावह तब हो जाती है, जब इलाके की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी होती हैं। रात के समय अंधेरे में सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
निवासी सुमित ने बताया कि बरसात के बाद हालात और भी बिगड़ जाते हैं। इससे पैदल चलने में परेशानी होती है। इलाके में कई रिहायशी सोसाइटीज भी हैं, जहां रहने वाले लोग रोजाना इस परेशानी का सामना कर रहे हैं।