फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People's problems increased due to closure of NHPC underpass

Faridabad News: एनएचपीसी अंडरपास बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
People's problems increased due to closure of NHPC underpass
कई किलोमीटर का चक्कर काटकर करना पड़ रहा है आवागमन, मरम्मत का चल रहा है काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएचपीसी अंडरपास को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। अंडरपास बंद होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रीन फील्ड और ग्रेटर फरीदाबाद आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को लगभग छह किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके मेवला अंडरपास से आवागमन करना पड़ रहा है लेकिन यहां भी अंडरपास की सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। मेवला अंडरपास में अंधेरा रहता है और कंक्रीट से भरे डंपर दौड़ते रहते हैं। घने कोहरे के कारण सुबह शाम दृश्यता काफी कम रहती है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यातायात पुलिस और नगर निगम को यहां लाइट और सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाना चाहिए।
----

गर्डर क्षतिग्रस्त

दो दिन पहले देर रात एक कंटेनर अंडरपास में फंस गया। अंडरपास कवर न होने के कारण रेलवे लाइन और गर्डर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, अंडरपास में कंटेनर फंसाने के बाद चालक वहां से भाग निकला। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने के बाद क्रेन की मदद से कंटेनर को बाहर निकाला गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक थोड़ा टेढ़ा हो गया। ट्रैक की मरम्मत के चलते अंडरपास पिछले दो दिन से बंद है और अगले तीन दिन और बंद रह सकता है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाले सोसाइटी के लोगों की सबसे अधिक परेशानी बढ़ गई है। उन्हें हाइवे तक आने के लिए बड़खल फ्लाईओवर और बदरपुर बॉर्डर की ओर से लंबी दूरी तय करके आना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रीनफील्ड के आरडब्ल्यूए प्रधान विरेंद्र भड़ाना ने बताया कि अंडरपास से ग्रीनफील्ड कॉलोनी के अलावा ग्रीनवैली, ओमेक्स हिल, दयालनगर , अनंगपुर गांव व गुरुकुल के अलावा अन्य बाहर के लोग आवागमन करते हैं। यहां से ग्रेटर फरीदाबाद, दिल्ली बदरपुर बॉर्डर, नोएडा, गाजियाबाद जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई। यहां से नेशनल हाइवे तक पहुंचने में लोगों को पांच मिनट का समय लगता था लेकिन अब लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। सुबह कई वाहन चालक यहां से लौटकर मेवला महाराजपुर और बड़खल फ्लाईओवर से गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर- 45 निवासी संत भूषण सक्सेना ने बताया कि एनएचपीसी अंडरपास बंद होने पर ट्रैफिक मेवला महाराजपुर अंडरपास और बड़खल की ओर डायवर्ट कर दिया है लेकिन यहां भी लोगों को जाम से जूझने के साथ हादसे का खतरा सता रहा है। क्योंकि अंडरपास की सड़क काफी जर्जर है। यहां गड्ढों की भरमार है। दूसरा अंडरपास की लाइटें भी खराब पड़ी हैं। यहां कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण हादसे का आशंका बनी रहती है। बड़खल फ्लाईओवर पर पहले की वाहनों का काफी दबाव रहता है। अंडरपास बंद होने पर दिक्कतें काफी बढ़ गई है।

----
वर्जन
एनएचपीसी अंडरपास को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। तीन दिन बाद अंडरपास को खोलने की बात कहीं जा रही है। फिलहाल गर्डर और अंडरपास के गेट की मरम्मत का कार्य चल रहा है। चालक की तलाश तुगलकाबाद आरपीएफ की टीम कर रही है।
-विनोद कुमार, ट्रैफिक एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article