फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People yearning for water, tankers do not reach on timePeople yearning for water, tankers do not reach on time

Faridabad News: पानी के लिए तरस रहे लोग, समय पर नहीं पहुंचते टैंकर

Wed, 19 Jul 2023 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
People yearning for water, tankers do not reach on timePeople yearning for water, tankers do not reach on time
पेयजल संकट से हजारों परिवार परेशान, जताया रोष
विज्ञापन

फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कई दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे डबुआ कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के अनुसार निगम की ओर से नियमित रूप से टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे हैं। गर्मी में बुरा हाल है। समस्या से जूझ रहे लोगों ने स्थाई समाधान की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन कर रहीं स्थानीय निवासी ओमवती, लीला और सुमन ने बताया कि पिछले 2 महीने से पेयजल संकट बना हुआ है। इससे कॉलोनी के एक हजार से ज्यादा परिवार परेशान हैं, लोगों की मानें तो पानी नहीं मिलने के कारण गर्मी में बुरा है, मजबूरी में आस-पास की कॉलोनियों से पानी लेकर आ रहे है। दिन में चंद मिनटों के लिए सप्लाई शुरू की जाती है, लेकिन पानी गंदा होने के कारण उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। शिकायत की सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद कॉलोनी में टैंकर भेज दिया जाता है, लेकिन अगले दिन फिर पहले जैसी स्थिति हो जाती है। नगर निगम अधिकारियों से लंबे समय से समस्या के स्थाई समाधान की मांग की जी रही है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आम जनता भुगतना रही है। गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो भारी संख्या में निगम मुख्यालय पर पहुंचकर रोष व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed