फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People were troubled by the intense heat and humidity throughout the day.

Faridabad News: दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया

Tue, 15 Sep 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the intense heat and humidity throughout the day.
34 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, आज भी मौसम गर्म रहने की संभावना
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बुधवार से लगातार चार दिन तक बारिश होने की संभावना जताई

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में सोमवार को गर्मी का असर जारी रहा। दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, बीच-बीच में चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बादल आए और बिना बरसे ही हवा में छंट गए। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का असर बना रहा।



सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी महसूस हुई। दोपहर के समय गर्मी अधिक रही। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को धूप के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, हवाएं चलने से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी मौसम गर्म रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार से लगातार चार दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस से भी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed