फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People upset beyond, did not pick up the phone

लोग परे परेशान, नहीं उठा फोन

Fri, 11 Jun 2021 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
People upset beyond, did not pick up the phone
बल्लभगढ़। विद्युत निगम की ओर से लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक दिन पहले तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए थे। हालांकि एक ओर जहां पूरे दिन लोग बिजली की समस्याओं से परेशान रहे और लगातार फोन करते रहे, वहीं तीन नंबरों में से एक नंबर तो उठा ही नहीं।
विज्ञापन

शहर से आ रही बिजली संबंधित शिकायतों को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायत रहती थी कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। जिसके कारण लोगों को आपूर्ति के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। इस तरह की समस्याओं से निपटाने के लिए विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार को तीन नंबर जारी किए थे। इन पर उपभोक्ताओं को उनके इलाके की बिजली गुुल होने के कारण व आने का निश्चित समय बताने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नंबर प्रकाशित होते ही उपभोक्ताओं ने इन पर अपनी समस्याएं बतानी शुरू की। जानकारी के अनुसार 9540954708 नंबर पर सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायत खेडी सब डिवीजन के उपभोक्ताओं ने की। वहीं 7290066041 पर बल्लभगढ़ चार नंबर के अलावा बल्लभगढ़ क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने शिकायत की। वहीं विभाग की ओर से जारी किए गए लैंड लाइन नंबर पर लोगों के फोन उठे ही नहीं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौखिक रूप से सुनी जा रहीं समस्याएं
विद्युत निगम ने बिजली की शिकायतों के लिए जारी किए गए नंबरों के संबंध में अधिकारियों के पास कोई रिकॉर्ड नहीं हे। यहां पर मौखिक रूप से लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यहां केवल बिजली जाने और आने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed