फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People troubled by the supply of dirty drinking water in village Ajronda

गांव अजरौंदा में गंदे पेयजल की आपूर्ति से परेशान लोग

Fri, 18 Jun 2021 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
People troubled by the supply of dirty drinking water in village Ajronda
फरीदाबाद। गांव अजरौंदा में निगम की ओर से गंदे पेयजल की आपूर्ति से लोग परेशान हो चुके हैं। यहां पर पिछले 15 दिनों से लोगों के घरों में बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों का आरोप है कि निगम से शिकायत करने के बाद भी हालत जस के तस हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि निगम की ओर से आपूर्ति होने वाले पानी में रेत मिलकर आ रहा है। जिसे पीने की बात को दूर रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल तक नहीं किया जा सकता है। जबकि पीने के लिए बाहर से बोतलों का पानी मंगाना पड़ रहा है। वहीं, इलाके में लगे पानी के बूस्टर पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां पर आसपास के लोगों की ओर से पशुओं का बांधा जा रहा है। रेनीवेल की सफाई तक नहीं कराई गई है। लोग कई बार निगम के आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

--
घरों में नल खोलने पर बदबूदार पानी आ रहा है। उसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। साथ ही बूस्टर की सफाई नहीं कराई है। निगम की रवैये से काफी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र गौड़, स्थानीय निवासी
--
अब बाहर से पानी मंगा रहे हैं। जब जाकर पानी की कमी पूरी हो रही है। शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनने वाले कोई नहीं है।
- अमर सिंह ठाकुर , स्थानीय निवासी
--
अब तो लगता है कि हमेशा के लिए बाहर से पानी मंगाना पड़ेगा। इलाके में हालत सुधरने वाले नहीं हैं। गंदे पानी को कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है। यह बात निगम को समझनी चाहिए।
- संजय शर्मा, स्थानीय निवासी
--
मामले की जानकारी नहीं है। अगर गांव में दूषित पानी की समस्या बनी हुई है तो जांच कराई जाएगी। लोगों की समस्या जल्द ही सुलझा दी जाएगी।
- राजीव शर्मा, एसडीओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed