फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People troubled by broken roads, complain to CM

Faridabad News: टूटी सड़कों से परेशान लोग, सीएम से की शिकायत

Fri, 16 Jun 2023 07:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 16 Jun 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
People troubled by broken roads, complain to CM
एक फोटो
विज्ञापन

टूटी सड़कों से परेशान लोग, सीएम से की शिकायत
7 हजार लोगों के लिए मुसीबत बनीं टूटी सड़कें, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी की टूटी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन रही है, लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता बीके कर्दम व सीएम विंडो पर सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर शिकायत दी है।

सैनिक कॉलोनी में 7000 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं और सड़कों की दशा बहुत खराब है। सैनिक कॉलोनी आरडब्ल्यूए पदाधिकारी गुलशन गाबा व एसके ग्रोवर सहित अन्य ने बताया कि सीएम अनाउंसमेंट के तहत लगभग 17 करोड़ की लागत से 16 किलोमीटर सड़क बनाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ सितंबर-2019 में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सीमा त्रिखा ने किया। सड़कों का निर्माण तीन महीने करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन तीन वर्षों में 30 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है। परेशान लोग एक बार फिर अधिकारी से मिले। लोगों ने बताया कि सेक्टर की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। सबसे ज्यादा बुरे हालात जे व के ब्लॉक के हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने पहले मुख्य सड़कों को बनवाने की मांग की, क्योंकि कॉलोनी की बड़ी आबादी वहां से गुजरती है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
टूटी सड़कों की समस्या से काफी परेशान हैं। कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन सुनवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया आम लोगों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, आरडब्ल्यूए प्रधान, सैनिक कॉलोनी।


टूटी सड़कों के कारण लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। समस्या से नौकरी पेशा वाले लोगों तथा स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। एक बार फिर नगर निगम अधिकारियों व सीएम विंडो पर शिकायत की गई है।
-महेश पाल सिंह, आरडब्ल्यूए उप प्रधान, सैनिक कॉलोनी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article