फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People took to the streets in many areas for water

पानी के लिए कई इलाकों में सड़क पर उतरे लोग

Sat, 19 Sep 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets in many areas for water
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा में टैंकर व ट्यूबवेल माफिया के गठजोड़ के कारण शनिवार को भी पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। पानी नहीं मिलने के कारण लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान नैन चौक व सुरूरपुर में जाम लगाया। पुलिस ने दोनों स्थानों पर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और जाम खुलवाया। परेशान हाल लोगों ने चेतावनी दी यदि जल्द ही पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वे फिर से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

नगर निगम अवैध रूप से चल रहे ट्यूबवेलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। सीलिंग के साथ ही मामला दर्ज करवाया जा रहा है। इस कारण ट्यूबवेल संचालकों ने टैंकर वालों को पानी देना बंद कर दिया। एनआईटी विधानसभा के अधिकांश हिस्से में टैंकर माफिया ही पानी की आपूर्ति करते हैं। टैंकर नहीं आने से लोगों को पानी की किल्लत होने लगे। शुक्रवार को तो लोगों ने जैसे-तैसे काम चला लिया, लेकिन शनिवार को उनके सब्र का बांध टूट गया। नैन चौक और सुरूरपुर क्षेत्र में जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम से टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed