फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People took to the road for essential facilities

जरूरी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरे लोग

Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
People took to the road for essential facilities
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद वासियों ने जरूरी सुविधाओं की मांग को लेकर शनिवार को सड़कों पर उतर बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिल्डर कार्यालय पर जमकर नारेबाजी। आरोप है कि सबसे ज्यादा समस्या सेक्टर-75 से 89 स्थित गेटेड और इंडिपेंडेंट फ्लोर सोसाइटी में है। सड़कों की स्थिति काफी खराब है। इनमें बिजली, पेयजल और सीवरेज की बेहद समस्या है।
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद में बीपीटीपी बिल्डर की सेक्टर 75 से लेकर 89 में करीब 10 गेटेड सोसाइटियां और कुछ इंडिपेंडेंट फ्लोर है। इन सोसाइटियों और फ्लोर में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। लोगों ने कई बार बिल्डर को शिकायत की है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। बिल्डर के रवैये से परेशान होकर लोग शनिवार को सड़कों प्रदर्शन करते हुए बीपीटीपी कार्यालय पहुंच गए और बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे बाद बिल्डर के प्रतिनिधि लोगों के बीच आए तथा एक- एक कर लोगों की परेशानी सुनी। इस दौरान काफी गहमागहमी भी हुई। करीब दो से ढाई घंटे की गहमागहमी के बाद बिल्डर की ओर से सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। हालांकि विरोध बढ़ता देख बिल्डर ने कार्यालय का शटर बंद कर दिया।
विज्ञापन

सोसाइटियों में बहता है सीवर
लोगों का आरोप है कि विकसित की गई इंडिपेंडेंट फ्लोर में भी जरूरी सुविधाओं का भारी अभाव है। बिल्डर ने सोसाइटियों में सीवेज व्यवस्था तो की गई है। लेकिन चालू नहीं किया गया। मैनहोल में जानवर गिरकर मर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर द्वारा सोसाइटी वासियों को विश्व स्तरीय सड़के देने की बात की जाती है लेकिन यहां सोसाइटियों की तरफ जाने वाली सड़क की हालात भी काफी खराब है। सड़क पर हर कदम पर गड्ढे हैं वहीं तारकोल की परत भी हट गई है। शाम होते ही पूरा क्षेत्र अंधकारमय हो जाता है। यहां स्ट्रीट लाइट की भी सुविधा नहीं है। लोगों ने बताया कि सड़कों की स्थिति पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ- साथ बिल्डर का भी ध्यान नहीं है। इस अवसर पर आलिया सुल्ताना, दीपा सक्सेना, सेक्टर-85 आरडब्ल्यूए ई-ब्लॉक प्रधान रविंद्र कुमार मौजूद रहे।

लोगों को सुविधाएं चाहिए तो पैसे खर्च करने होंगे। बिना भुगतान के सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा सकती है। बिजली के लिए सभी सोसाइटी वासी मेंटेनेंस शुल्क के साथ अतिरिक्त भुगतान करें तो जनरेटर की व्यवस्था भी करा दी जाएगी।
- रोहित मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीपीटीपी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed