{"_id":"61d1dfd72f7bb010d14cf811","slug":"people-told-that-rinku-was-in-depression-after-rahul-s-death-faridabad-news-noi624752517","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या या हत्या की उलझन में फंसी पुलिस, लोगों ने बताया राहुल की मौत के बाद अवसाद में था रिंकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या या हत्या की उलझन में फंसी पुलिस, लोगों ने बताया राहुल की मौत के बाद अवसाद में था रिंकू
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
people told that Rinku was in depression after Rahul's death
Link Copied
बल्लभगढ़। पुलिस रिंकू की मौत मामले में रविवार शाम तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर डाला गया या उसने आत्महत्या की। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि राहुल की हत्या के बाद रिंकू अवसाद में चला गया था और इसी कारण शायद उसने आत्महत्या कर ली, हालांकि पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। परिजनों ने अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे गांव के लोगों ने देखा कि रिंकू का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर विश्वास ने शव को ट्रैक से हटाकर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल की हत्या के बाद रिंकू निराश था। वह सुबह करीब 9 बजे अपने घर से निकला था और किसी को कुछ बताए बिना खेतों की ओर चला गया। बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। वह सेना में भर्ती होना चाहता था और प्रतिदिन रेस लगाता था। कुछ लोगों का कहना है कि राहुल की हत्या के बाद रिंकू अवसाद में चला गया था। वह कहने लगा था कि जब दोस्त ही नहीं रहा तो मैं जी कर क्या करूंगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत किन कारणों से हुई अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।