फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People suffering from heat, chances of rain on Tuesday and Wednesday

Faridabad News: गर्मी से बेहाल लोग, मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार

Tue, 12 May 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
People suffering from heat, chances of rain on Tuesday and Wednesday
बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। सोमवार को तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। दिनभर चल रही गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिनों में मौसम बदल सकता है। हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि बारिश से पहले उमस बढ़ने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर चिकित्सकों ने भी लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता का कहना है कि लगातार बदलता मौसम लोगों की सेहत पर असर डाल सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्का भोजन करने की सलाह दी गई है। बारिश की संभावना को लेकर लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed