फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People struggling with jam on festival day

त्योहार के दिन जाम से जूझते रहे लोग

Sun, 22 Aug 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
People struggling with jam on festival day
फरीदाबाद। जिले में शनिवार अल सुबह हुई बरसात से शहर में इतना जलभराव हो गया कि अगले 24 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी और शहर में रविवार को भी जाम की समस्या बनी रही। वहीं, राष्ट्रीय राज मार्ग पर भी जाम की स्थिति रही। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी जूझते नजर आए। शहर के मुख्य इलाकों सहित राष्ट्रीय राज मार्ग और फ्लाईओवर पर वाहन जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर शहर से जाने वाले दिल्ली-आगरा हाईवे के सब्जी मंडी गेट से लेकर जेसीबी चौक तक जाम रहा। इस कारण शहर में आने-जाने वाले लोगों को भारी समस्या झेलनी पड़ी। कई इलाके ऐसे भी रहे जहां बरसात के 24 घंटे बाद भी जलभराव रहा। पानी की निकासी न होने के कारण पैदल आने जाने वालों की भी भारी परेशानी रही। जलभराव के कारण शहर का एक मात्र बल्लभगढ़ अड्डा परिसर में जलभराव रहा। इसी तरह पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी सहित कई अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। दुपहिया वाहन इसमें डूबते नजर आए। मौके पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी व ट्रैफिक पुलिसकर्मी जूझते रहे। बावजूद इसके शहर में जाम की भारी समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed