फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People struggling for basic facilities: Jitendra Bhardwaj

मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे लोग : जितेंद्र भारद्वाज

Mon, 15 Jan 2024 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
People struggling for basic facilities: Jitendra Bhardwaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की बननी तय है। मौजूदा समय में लोग सरकार की अनदेखी का शिकार हैं और मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।

सोमवार को कांग्रेस नेता उमेश कौशिक के शिव कॉलोनी स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जितेंद्र भारद्वाज कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नए-नए दावे करती है। लेकिन महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में फरीदाबाद का समुचित विकास हुआ था और यह जिला विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ था। अब भाजपा सरकार में यह जिला स्मार्ट सिटी की जगह नरक सिटी बनकर रह गया है। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से मणिराम कौशिक, देवकरण कौशिक, प्रोफेसर जेके सिंह, एम पी सिंह, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed