{"_id":"64bfcc17cc3353864703b6bb","slug":"people-started-going-to-their-homes-as-soon-as-the-water-receded-the-administration-refused-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9960-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यमुना का जल स्तर घटा तो गलियों में से भी निकलने लगा पानी\nया पानी कम होते ही घरों में जाने लगे लोग, प्रशासन ने मना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यमुना का जल स्तर घटा तो गलियों में से भी निकलने लगा पानी या पानी कम होते ही घरों में जाने लगे लोग, प्रशासन ने मना किया
Tue, 25 Jul 2023 06:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 25 Jul 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
-रेनीवेल बंद होने से पीने के पानी की किल्लत बढ़ी
संवाद न्यूज एजेसी
फरीदाबाद। यमुना में दूसरी बार छोड़ा गया पानी फिर से उतरने लगा है। मंगलवार को पानी रिहायशी क्षेत्रों की गलियों में से भी निकलने लगा है। जिससे लोग एक बार फिर से अपने घरों में लौटने लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया है और पानी के पूरी तरह उतरने तक घरों में न जाने की अपील की है। जल स्तर घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं।
यमुना में दोबारा पानी छाेड़ने के बाद यमुना की तलहटी में बसे रिहायशी क्षेत्रों की गलियों व रास्तों में पानी भर गया था। जिसे देख प्रशासन ने फिर से लोगों को घरों से बाहर निकलवा दिया था। मंगलवार सुबह तक गलियों में दो से तीन फीट तक पानी था। हालांकि दोपहर बाद गलियों से पानी निकलने लगा तथा कई गलियों से पानी पूरी तरह से निकल गया। हालांकि अभी भी कुछ गलियों में पानी भरा हुआ है, लेकिन ज्यादा खतरा नहीं है। गलियों में से पानी निकलने के साथ ही लोगों ने घरों में लौटना शुरू कर दिया है और काफी लोग अपने घरों में लौट गए हैं। हालांकि प्रशासन ने पूरी तरह पानी निकलने के बाद ही घरों में जाने को कहा है।
-- -- -- -- -- -
पीने के पानी की बनी किल्लत
यमुना में दोबारा से जल स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने रेनीवेल के 22 ट्यूबवेल बंद कर दिए। प्रशासन का मानना है कि पानी अधिक आने के बाद यमुना की रेती जमा हो गई है, जिससे रेनीवेल को नुकसान हो सकता है। ऐसे में फिलहाल दूसरी बार सभी रेनीवेल बंद कर दिए गए हैं। जिससे पानी की सप्लाई रुक गई है और पीने के पानी का संकट पैदा होने लगा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
कुछ स्थानों पर बिजली भी है बंद
लोगों की मानें तो अभी भी कुछ स्थानों पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। बताया जा रहा है, जहां अभी पानी ज्यादा है, वहीं उसके हिसाब से सप्लाई की जा रही है। कभी आपूर्ति बंद कर दी जाती है तो कभी खोल दी जाती है। बिजली विभाग सुरक्षा के हिसाब से लोगों के लिए बिजली की आपूर्ति कर रहा है।
-- -- -- --
उपायुक्त विक्रम सिंह ने भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को यमुना के साथ लगते प्रभावित गांवों में बनी समस्याओं को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए हुए हैं। साथ ही अधिकारियों ने खराब फसलों व अन्य नुकसान की गिरदावरी करानी शुरू करा दी है, ताकि लाेगों को जल्द से जल्द नुकसान का मुआवजा दिलवाया जा सके।
-- -- -- -- -- -- -