{"_id":"695816e08beffdaaac0b1a74","slug":"people-staged-a-symbolic-protest-in-sector-46-over-sanitation-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59441-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-46 में सफाई व्यवस्था पर लोगों ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-46 में सफाई व्यवस्था पर लोगों ने दिया सांकेतिक धरना
विज्ञापन
अतिरिक्त निगम आयुक्त को निगमायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के बाद निगम की टीम ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-46 में लंबे समय से चली आ रही सफाई व्यवस्था की बदहाली और जगह-जगह जमा कूड़े-करकट के विरोध में शुक्रवार को सेक्टरवासियों ने नगर निगम फरीदाबाद कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे निगम कार्यालय पहुंचे लोग एक घंटे तक वहीं डटे रहे व अतिरिक्त निगम आयुक्त सलोनी शर्मा को निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
धरने में शामिल लोगों ने बताया कि सेक्टर-46 में वर्षों पुराने कूड़े के ढेर, सूखा कचरा, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट, ग्रीन वेस्ट, हरा कचरा और गोबर जैसी गंदगी जगह-जगह फैली हुई है, लेकिन निगम की तरफ से नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। इसके कारण वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इलाके में बीमारियों का डर भी बना रहता है।
सेक्टरवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से इस मुद्दे को लेकर निगम के अधिकारियों को कई बात शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि निगम के पास सेक्टर-46 में साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर कोई स्पष्ट व नियमित कार्य प्रणाली भी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
धरना समाप्त होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने निगमायुक्त के नाम ज्ञापन अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा को सौंपकर मांग की कि सेक्टर-46 को मार्च 2026 तक स्वच्छ साफ और सुंदर बनाने की योजना बनाकर काम शुरू कर दिया जाए। वहीं ज्ञापन देने के कुछ देर बाद की निगम की तरफ से कार्यकारी अभियंता व कनिष्ठ अभियंता सहित कई अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया है।