फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People should take advantage of Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme: Gurjar

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं लोग : गुर्जर

Mon, 09 Mar 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
People should take advantage of Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme: Gurjar
फरीदाबाद सेक्टर 28 में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर लोगो को जागरूक करते केंद्रीय राज्यमं
सेक्टर-28 में जागरूकता कैंप का किया गया आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शनिवार को सेक्टर-28 में जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और एनआईटी विधायक सतीश फागना ने योजना की जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है। देशभर में एक करोड़ परिवारों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग 72 लाख परिवार पहले ही लाभ ले चुके हैं। शेष लोगों को योजना से जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में करीब एक लाख गरीब परिवारों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लगभग 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट सिस्टम पर करीब 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर करीब 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट तक के सिस्टम पर करीब 78 हजार रुपये तक की सहायता उपलब्ध है। शेष राशि के लिए उपभोक्ताओं को आसान किस्तों पर ऋण सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि सोलर सिस्टम लगाने से लंबे समय तक बिजली बिल से राहत मिलती है और यह भविष्य के लिए लाभकारी निवेश है। उन्होंने लोगों से योजना का लाभ लेने और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की अपील की।


कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह, पलवल जिला परिषद चेयरमैन नरेंद्र, बिजली विभाग के एसई जितेंद्र ढुल, एक्सईएन पंकज पवार, संजय मंगला, देवेंद्र अत्रि, ओम प्रकाश रक्षवाल सहित कई अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed