फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People should be ready to go to the village, the corporation will get the ticket deducted

गांव जाने के लिए तैयार हों लोग, निगम कटवाएगा टिकट

Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
People should be ready to go to the village, the corporation will get the ticket deducted
फरीदाबाद। खोरी गांव में एक ओर जहां नगर निगम तोड़फोड़ की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोगों की मदद के लिए भी आगे आया है। निगम की ओर से मकान खाली करने के लिए ट्रक की सुविधा पहले से उपलब्ध करवाई जा रही है, अब उनको वापस गांव लौटने के लिए ट्रेन और बस का टिकट देने की घोषणा की गई है। इस सुविधा के लिए लोग सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के फरीदाबाद क्षेत्र में बसे गांव खोरी में करीब 10 हजार मकान बने हुए है। सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम और हरियाणा सरकार को वन भूमि पर बने सभी मकानों को तोड़ने के आदेश दिए हैं। छह हफ्तों में निगम को अपना जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करना है। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। तोड़फोड़ से पहले गांव को खाली करवाने के लिए निगम की ओर से लगातार मुनादी करवाई जा रही है। पुलिसकर्मी भी लोगों को घर खाली करने के लिए बोल रहे हैं। इस कारण अनेकों लोग दूसरी जगह जा चुके हैं। कार्रवाई के आदेश आने के बाद से ही निगम की ओर से लोगों को ट्रकों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। लोग इसका भी खूब लाभ ले रहे हैं। वहीं अब निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले जो लोग अपने मूल गांवों को लौटना चाहते हैं। उनके लिए बसों और ट्रेनों की टिकट की भी सुविधा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पहले दिन ही उपलब्ध करा दिए गए चार ट्रक
लोगों को घर खाली करने के लिए नगर निगम की ओर से चार ट्रक भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे घर के सामान का एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए अधिकारियों के नंबर भी जारी किए है। नोडल अधिकारी राजेश जून ने बताया कि निगम की ट्रक की सुविधा का लोग लाभ ले रहे है। इसके लिए मोबाइल नंबर 8595386733, 96501283690 और 9013743421 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, जमीन बेचकर आए, तो किसके पास जाएं
गांव खोरी में ज्यादातर मजदूर तबके के लोग रहते है। लोगों ने एक-एक पैसा जोड़कर किसी तरह अपने रहने की लिए आशियाना बनाया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तोड़ने के आदेश दिए। लॉकडाउन की वजह से लोगों का कामकाज भी पिछले करीब डेढ़ साल से ठप है। लोगों को रोजी-रोटी और बच्चों के पालन पोषण के लिए कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। आशियाना उजड़ने के आदेश से लोगों को भारी धक्का लगा है। लोगों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। सभी लोगों ने टिकट की सुविधा को बेमानी करार दिया है। लोगों ने कहा कि जब गांव की जमीन-जायजात बेचकर यहां आए हैं, तो कैसे गांव में मुंह दिखाने जाएं और किस के पास जाएं, जब वहां कुछ रह ही नहीं गया।
वर्जन-
गांव का घर बेच कर यहां आए थे। बच्चों सहित पूरा परिवार यहां रहता है। अब यहां से वापस कैसे घर लौटें, ये समझ नहीं आ रहा है। खाली हाथ घर वापस लौटेंगे तो लोग भी ताने देंगे। - भारती, स्थानीय निवासी
गांव वापस लौटने के लिए हमारे पास कुछ नहीं है। जो है, वह यहीं कमाया है और यहीं लगा दिया है। अपने मकान को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं देंगे। - ताराचंद, स्थानीय निवासी
सरकार हमारे घर उजाड़ने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे। उसके बाद घर को तोड़ा जाए। जब सरकार हमें रहने के लिए दूसरी जगह नहीं दे देती, यहां से कहीं नहीं जाएगी। ट्रेन टिकट नगर निगम खुद रख ले। - अरुण, स्थानीय निवासी

खोरी के लोग अपने मूल गांव वापस लौटना चाहें, तो निगम उनकी पूरी मदद करेगा। उनको ट्रेन और बस की टिकट भी करवा दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी के लिए सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. गरिमा मित्तल, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed