फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People shivered due to cold wave, Meteorological Department issued orange alert

Faridabad News: शीतलहर से ठिठुरे लोग, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Tue, 16 Jan 2024 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
People shivered due to cold wave, Meteorological Department issued orange alert
- लोगों से सावधानी बरतने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। मंगलवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम आंका गया। शहर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान में गिरावट होने से दिनभर लोग ठंड से कांपते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। ऐसे में मौसम विभाग ने ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मंगलवार को लोगों के दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह चार बजे के आसपास दृश्यता जीरो रही। हालांकि 9 से स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला और दृश्यता 40 से 50 मीटर तक पहुंची। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद तक हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से धूप नहीं निकली, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार मौजूदा समय में फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस तक रहना चाहिए। इसे दिन का सामान्य तापमान माना गया है। वहीं रात में 11-12 डिग्री सेल्सियस को सामान्य माना जाता है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम की ओर से तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान पर असर पड़ रहा है। लिहाजा मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। नतीजन मौसम विभाग ने इस दिन को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे (ठंडा दिन) घोषित किया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि बदलते मौसम में लोग सावधानी बरतें। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने, गुनगुना पानी पीएं। खांसी, जुकाम, बुखार होने पर समय पर डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन

--

सेक्टर 11 क्षेत्र सबसे अधिक ठंडा रहा

मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय स्तर पर सेक्टर-11 क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान करीब 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सेक्टर में रह रहे हजारों लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे हफ्ते परेशान करेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही उत्तर-पश्चिम की ओर से बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को 23 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

--

एक्यूआई में सुधार लेकिन हवा खराब
पिछले कई दिनों से प्रदूषित हवा का सामना कर रहे लोगों को मंगलवार को राहत मिली। सोमवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक में 249 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बल्लभगढ़ में भी खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 236 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed