फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People seeking audit will have to wait for the time being

Faridabad News: ऑडिट की मांग कर रहे लोगों को फिलहाल करना होगा इंतजार

Mon, 03 Jul 2023 07:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
People seeking audit will have to wait for the time being
तीन फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कनिष्का टावर सोसाइटी के ऑडिट की बाट देख रहे लोगों को फिलहाल इंतजार करना होगा। निगम ने एक बार फिर फाइल जिला नगर योजनाकार विभाग को सौंप दी है। सेक्टर-34 कनिष्का टावर सोसाइटी की दीवारें जर्जर हो रही हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बना हुआ है। यहां लोग 2004 से रह रहे हैं। सोसाइटी में पानी रिसने के चलते सीपेज की दिक्कत बनी हुई है। लिफ्ट भी खराब है, जिससे आए दिन लिफ्ट में फंसने के मामले सामने आ रहे हैं। सोसाइटी के लोगों ने इस संबंध में कई बार बिल्डर को अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सोसाइटी में मेटीनेंस न होने के चलते प्लास्टर भी झड़ रहा है। आरोप है कि बल्डर न तो मरम्मत कार्य कर रहा है और न ही सोसाइटी आरडब्ल्यूए को हैंडओवर कर रहा है।

सोसाइटी में रविवार को बी टावर में लगे पाइपलाइन से पानी लीक होने लगा और परिसर में पानी एकत्रित हो गया। लोगों ने अपने स्तर पर इसे ठीक कराया। हालात इस कदर खराब हैं कि बारिश के बाद फ्लैट्स मेें पानी एकत्रित हो जाता है। इसके अलावा बार-बार लिफ्ट बंद होने से लोगों की सांस अटक रही है। 25 जून 2023 की सुबह अचानक ए टावर की दोनों लिफ्ट खराब हो गईं। सीढ़ियों से आवागमन के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। आरोप है कि नगर निगम, जिला नगर योजनाकार और विधायक राजेश नागर से भी ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
कनिष्का टावर सोसाइटी की मरम्मत और ऑडिट की मांग लंबे समय से की जा रही है। जर्जर सोसाइटी की दीवारों से हादसे का खतरा बना हुआ है। - पवन अग्रवाल, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जर्जर सोसाइटी के कारण लोग डर के साये में हैं। वह साल 2019 से ऑडिट की मांग कर रहे हैं, समस्या के समाधान की बजाय नई तारीखें मिल रही हैं।
-राहुल, स्थानीय निवासी।


लोगों का मामला कोर्ट में चल रहा है। 17 जुलाई को सुनवाई होगी। लोगों की शिकायत के आधार पर कोर्ट में सोसाइटी के स्थिति आधारित रिपोर्ट नगर निगम की ओर से पेश की जाएगी।
-राजेश नागर, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed