फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People's eyes will be on the cleaning workers

सफाई कर्मचारियों पर होगी लोगों की नजर

Wed, 21 Jul 2021 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
People's eyes will be on the cleaning workers
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को स्वच्छता की श्रेणी में बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रयास शुरू किया गया है। निगम की ओर से इस कार्य में उद्यमियों व समाजसेवियों का सहयोग लिया जाएगा। उद्यमी सीएसआर योजना के तहत वार्डों को गोद ले सकते हैं। इसमें आम आदमी को भी जोड़ा जाएगा। जिससे वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके। इससे एडॉप्ट योर वार्ड का नाम दिया है। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम फिलहाल ईकोग्रीन कंपनी के पास है। इसके बाद भी लोग कूड़ा इधर-उधर फेंकते हैं। गलियों में सफाई के लिए नगर निगम कर्मचारी नियुक्त हैं। इसके बावजूद लोगों की शिकायत रहती है तो उनके यहां सफाई नहीं होती है। कई इलाकों में लोगों की शिकायत रहती है कि उनके यहां सफाई कर्मी नहीं आते हैं। गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इससे जहां शहर की सुंदरता पर दाग लगता है वहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए नगर निगम ने उद्यमियों और समाजसेवियों को आगे आकर सहयोग करने की अपील की है। यह कार्य सीएसआर स्कीम के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएसआर स्कीम के तहत उद्योगों को हर माह सामाजिक कार्यों के लिए एक फंड खर्च करना पड़ता है। इस फंड को अब शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में खर्च किया जाएगा। इससे शहर को स्वच्छ फरीदाबाद बनाने में सहायता मिलेगी। निगम का कहना हैं कि इसमें वार्ड के कई लोगों को जोड़ा जाएगा। जिससे सफाई पर नजर रखी जा सके। लोगों को भी पता होगा कि उनके क्षेत्र में कितने सफाई कर्मी हैं। यदि सफाई सही तरीके से नहीं होगी तो वह निगम के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल देंगे। इससे निगम को सफाई कर्मचारियों व सफाई व्यवस्था पर नजर रखने में मदद मिलेगी। निगम का मानना है कि बिना लोगों के जुड़ाव से सफाई व्यवस्था को बेहतर नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर निगम ने वार्डों को उद्यमियों और समाजसेवियों द्वारा गोद लेने की योजना बनाई। इसके तहत जो भी उद्यमी व समाजसेवी वार्ड को गोद लेगा। उसे उस वार्ड की सफाई समेत अन्य समस्याओं को दूर करवाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। - डॉ. वैशाली शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed