{"_id":"6116ac208ebc3ee0502fe191","slug":"people-s-demonstration-against-electricity-department-faridabad-news-noi599117363","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-2 के सिही गेट के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे की संभावना बनी हुई है। जिसे लेकर लोगों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप हैं कि खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे हो सकते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं।
सिही गेट इलाके में बिजली के दो ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं जबकि कुछ दिनों पूर्व ट्रांसफार्मर के नजदीक जाने पर करंट लगने से दो कुत्ते मर गए थे। वहीं कई लोगों को करंट लग चुका है। हालांकि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लोगों का कहना हैं कि चौक होने के कारण बच्चे खेलते रहते है। उन्होंने कई बार बिजली कार्यालय जाकर ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाली लगाने की गुहार लगाई थी लेकिन विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है।
वर्जन-
लोगों की शिकायत विभाग को मिली थी। किसी कारणवश ट्रांसफार्मर पर जाली नहीं लग पाई, लेकिन जल्द ही ट्रांसफार्मर जाली लगा दी जाएंगी। - नीरज कुमार, जेई बिजली विभाग बल्लभगढ़