{"_id":"6aca8bd570ff35842f09e57e","slug":"people-protested-over-the-drinking-water-shortage-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82388-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेयजल किल्लत पर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेयजल किल्लत पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
वार्ड-8 के निवासियों को कई दिनों से करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पेयजल की सप्लाई न होने से परेशान महिलाओं ने शनिवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर नोकझोंक भी हुई।
वार्ड-8 के निवासियों ने आरोप लगाया कि उनके इलाके में पिछले एक महीने से लगातार पानी की समस्या आ रही है। बीते 15 दिनों से हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं और घरों में पानी नहीं आ रहा है। महिलाओं ने बताया कि घर में खाना बनाने और नहाने जैसे काम के लिए भी पानी नहीं है। लोगों को आम जरूरतों के लिए खरीदकर पानी मंगवाना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे, काफी देर हंगामा चलता रहा। लेकिन उच्च अधिकारियों के आश्वासन और काफी मान मनौव्वल के बाद लोग माने।