फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of village Faridpur Sector 78 are upset due to power cut

Faridabad News: गांव फरीदपुर सेक्टर 78 के लोग बिजली कटौती से हैं परेशान

Wed, 24 May 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
People of village Faridpur Sector 78 are upset due to power cut
फोटो-19
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव फरीदपुर सेक्टर 78 के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। इसे लेकर लोगों ने बुधवार को बिजली निगम के एसई को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें गांव की लाइन को चंदीला चौक सब स्टेशन से जोड़ने की मांग की गई है।

गांव के राजेंद्र मलिक ने बताया कि दो-तीन दिन से क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही और पानी के लिए टैंकरों की मदद लेनी पड़ रही है। बिजली निगम के अधिकारी इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है, इसलिए स्थानीय लोग सेक्टर 23 में बिजली निगम के एसई से मिले। राजेंद्र ने कहा कि क्षेत्र में चार कर्मचारी लगाए जाए ताकि समस्या का जल्द समाधान हो सके। इस पर एसई ने जल्द समस्या दूर कराने की बात कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंदीला चौक से लाइन जोड़ने में थोड़ा टाइम लगेगा। 15 दिन के अंदर नया फीडर तैयार करके चंदीला चौक बस स्टेशन से गांव को बिजली दी जाएगी। एसई नरेश कक्कड़ ने एसडीओ से पूरे मामले की जानकारी भी ली। इस दौरान हरवीर खटाना, राजेंद्र मलिक, रामनिवास, ललित खटाना, सतपाल खटाना,सुनील खटाना, निशांत,मुकेश खटाना, जय खटाना, रोहित खटाना, सुमित खटाना और बंसी आदि मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed