{"_id":"685c4b2798e5e569160ee4e3","slug":"people-of-the-snake-charmer-community-demanded-to-provide-them-plots-of-100-100-square-yards-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45979-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सपेरा समुदाय के लोगों ने की 100-100 वर्ग गज के प्लॉट मुहैया करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सपेरा समुदाय के लोगों ने की 100-100 वर्ग गज के प्लॉट मुहैया करने की मांग
विज्ञापन
निगम आयुक्त से मिलकर पुरानी बस्ती का मालिकाना हक दिलाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव तिलपत की सपेरा बस्ती के लोगों ने बुधवार को निगम आयुक्त ने मुलाकात की। निवासियों ने आयुक्त को सौंपे पत्र में अपनी पुरानी बस्ती का मालिकाना हक दिलाने और भूमिहीन परिवारों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट मुहैया करने की मांग की है। बस्ती के लोगों का कहना है कि वे 1953-54 से पंचायत की जमीन पर बसे हुए हैं।
बस्ती के लोगों ने बताया कि जब यह बस्ती बसी थी, तब यहां लगभग 15-16 घर थे, लेकिन अब घरों की संख्या बढ़कर लगभग 100 हो गई है। जनसंख्या में वृद्धि के कारण मौजूदा जमीन रहने के लिए कम पड़ रही है। सभी निवासी सपेरा समुदाय से संबंध रखते हैं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा 12 दिसंबर 2024 को जारी गजट नोटिफिकेशन का हवाला दिया है, जिसके अनुसार जो लोग 20 साल से पंचायत की जमीन पर बसे हुए हैं, उन्हें मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि उनके मकान पंचायत की जमीन पर बने हुए हैं, लेकिन उनके पास उनका मालिकाना हक नहीं है। क्योंकि अब गांव तिलपत नगर निगम फरीदाबाद के अंतर्गत आ गया है, ऐसे में वे इस गजट नोटिफिकेशन के आधार पर मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं।
सपेरा बस्ती के लोगों ने कमिश्नर से प्रार्थना की है कि हरियाणा सरकार के गजट नोटिफिकेशन 12 दिसंबर 2024 को आधार मानते हुए उन्हें उनके मकानों का मालिकाना हक दिलाया जाए और जिन परिवारों के पास रहने के लिए प्लॉट नहीं हैं, उन्हें 100-100 वर्ग गज के प्लॉट भी मुहैया कराए जाएं।