फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of the city in the grip of thugs due to lack of awareness

Faridabad News: जागरूकता की कमी से ठगों की गिरफ्त में शहर के लोग

Fri, 23 Jun 2023 06:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
People of the city in the grip of thugs due to lack of awareness
जागरूकता की कमी से ठगों की गिरफ्त में शहर के लोग एक दिन में ठगी व धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस व अन्य संस्थाओं के लगातार जागरूकता अभियान के बावजूद शहर के लोग साइबर ठगों के जाल में आसानी से फंस रहे हैं। एक दिन में पुलिस ने साइबर ठगी व धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज किए हैं। सारन गांव निवासी एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर जालसाजों ने उनके खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि 6 जून को एनआईटी दो स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। मशीन में डेबिट कार्ड स्वैप करने पर पैसे नहीं निकले। इस पर पीछे खड़े एक युवक ने सही से पिन नंबर डालने की सलाह दी। साथ ही मदद करने का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया। एटीएम बूथ से बाहर आने के कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर दो बार में 20 हजार रुपये की निकासी व बाद में 11 हजार रुपये की खरीदारी का मैसेज आया। दूसरे मामले में सेक्टर-29 निवासी एक व्यक्ति से जालसाजों ने वीआईपी मोबाइल नंबर का झांसा देकर 15 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों के संपर्क में आया था। शिकायतकर्ता अमन ने पुलिस को बताया वह सेक्टर-29 में परिवार के साथ रहते हैं। 20 मई को सोशल मीडिया पर उसने वीआईपी मोबाइल नंबर का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर दिए मोबाइल नंबर पर बात की। फोन उठाने वाले ने नंबर के बदले 4500 रुपये की मांग की। आरोपी ने कहा हजार रुपये नंबर चालू होने के बाद वापस हो जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहाना बनाकर कई बार में 15 हजार रुपये ऐंठ लिए बाद में फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पति पर अश्लील फोटो अपलोड करने का आरोप
सेक्टर-31 थाना में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति के पास उसकी अश्लील वीडियो-फोटो है जिन्हें वह सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। ऐसा ना करने के बदले आरोपी उस पर लोन की किस्त जमा करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता कॉल सेंटर में काम करती है। महिला का कहना है कि उसकी शादी साल 2006 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति कोई काम नहीं करता। आरोप है कि पति ने झांसे में लेकर उससे ब्लैंक चेक ले लिया। इसके बाद उसके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से लोन जारी करा लिया। आरोपी किश्त भरने के लिए महिला पर दबाव बना रहा है। ऐसा ना करने पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने की धमकी देता है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed