फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   people of sector 3 awake for water

दो बाल्टी पानी के लिए आधी रात के बाद सोते हैं 100 परिवार

Sat, 29 Aug 2020 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
people of sector 3 awake for water
ल्लभगढ़ सेक्टर तीन में पीने के पानी की समस्या को लेकर एकत्रित हुए लोग । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़ (कैलाश गठवाल)। शहर के सेक्टर-तीन में एक क्षेत्र ऐसा भी है, जहां करीब सौ परिवार मात्र दो बाल्टी पानी के लिए रात-रात भर जागते हैं। करीब 10 महीने से खराब पड़े यहां के ट्यूबवेल की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बूस्टर की मदद से कुछ देर के लिए इनके इलाके में पानी आता है। उसी से इनकी रोजमर्रा की जरूरत के लिए कुछ पानी मिल पाता है। ये हालात तब हैं जब क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री पानी की समस्या को लेकर कई नए ट्यूबवेल शुरू करने का दावा करते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-तीन स्थित गुरुनानक देव पार्क क्षेत्र के लोग पिछले साल नवंबर माह से अपने क्षेत्र में शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसके लिए वह नगर निगम कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं। इतना ही नहीं कई बार वे लोग इस समस्या को स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सामने भी रख चुके हैं, इसके बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। सेक्टर के लोगों का कहना है कि उन्हें रोज की जरूरत के लिए करीब दो सौ रुपये पानी के लिए खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
रात को 12 बजे के बाद कभी भी पानी आ जाता है। इसके आने का कोई समय निर्धारित नहीं है, इसलिए रातभर पानी के आने का इंतजार करना पड़ता है। रात को भी कुछ देर के लिए ही पानी आता है। उसमें भी यदि लाइट न हो तो टंकी में पानी नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन निश्चल, स्थानीय निवासी
- पेशे से अध्यापक हूं। रात भर पानी के इंतजार में जागना पड़ता है और सुबह बच्चों की ऑनलाइन क्लास लेनी होती है। दिन-रात के इस चक्कर में अब तबीयत भी खराब रहने लगी है।
- शानी मैथ्यू, स्थानीय निवासी
- करीब दस महीने पहले पार्क में लगा ट्यूबवेल खराब हुआ था। तब से लेकर आज तक पानी की बूंद को तरस गए हैं। निगम अधिकारी शिकायत तक नहीं दर्ज करते। बार-बार चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं।
- सुनील गुप्ता, स्थानीय निवासी
- स्थानीय विधायक व मंत्री मूलचंद शर्मा को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत कराया लेकिन यहां कोई नही आता। रोजाना पानी खरीदना पड़ता है। रात को पानी आने के इंतजार में सेक्टर के लोग जागते रहते हैं। बुजुर्गों की तबियत भी अब खराब होने लगी है।

- जय नारायण सिंह, स्थानीय निवासी
कोट
पानी की समस्या के समाधान के लिए लगातार नए ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुराने ट्यूबवेलों को भी सही करके चालू कराने का काम जारी है। सेक्टर तीन का मामला उनकी जानकारी में नहीं था। जल्द ही लोगों की समस्या का निपटारा किया जाएगा।
- मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed