{"_id":"60fc0aa58ebc3e583534dc11","slug":"people-of-purvanchal-have-an-important-role-in-all-the-assembly-constituencies-faridabad-news-noi5953641149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के लोगों की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के लोगों की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अहम भूमिका
विज्ञापन
फरीदाबाद। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बड़खड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा से मिलकर फरीदाबाद की राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पूर्वांचल के लोग यही रहते है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में उनकी अहम भूमिका है। आने वाले समय में पूर्वांचल समाज के लोगों को जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे। पूर्वांचल समाज के मान-सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा ने पूर्वांचल समाज के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए सुजीत कैमरी को पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। उनको भाजपा की राजनीति का पिछले काफी समय से अनुभव है। इसलिए पार्टी ने प्रदेश संयोजक पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नंद कुमार ने कहा कि जल्द ही फरीदाबाद में पूर्वांचल समाज का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर हरेंद्र भड़ाना, मोनू यादव, हेमचंद कौशिक, रोहित कुमार, कमल शर्मा, भूषण कुमार, रामनरेश आदि मौजूद रहे।