{"_id":"675ddf8a0b2844ed11055b25","slug":"people-of-omaxe-heights-society-troubled-by-abandoned-dogs-faridabad-news-c-26-1-del1005-34787-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लावारिस कुत्तों से ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लावारिस कुत्तों से ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी के लोग परेशान
विज्ञापन
बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना हो गया है मुश्किल, पांच माह में 25 लोगों को काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 86 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी के लोग लावारिस कुत्तों से परेशान हैं। कुत्तों के डर से बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नगर निगम में शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है।
ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी जितेंद्र खरे ने बताया कि सोसाइटी परिसर में लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं। इस कारण यहां लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। यहां करीब 100 से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। पार्क में लावारिस कुत्तों का ही कब्जा रहता है। इससे बच्चे भी पार्क में खेलने नहीं जा पा रहे हैं। अभी सोसाइटी में फीडिंग पॉइंट नहीं बना है। ऐसे में कुछ लोग लावारिस कुत्तों को सोसाइटी के अंदर इधर-उधर खाना खिलाते हैं। यहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में कुत्तों को लेकर डर बना हुआ है। लोग सोसाइटी में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यहां पिछले चार पांच महीने में बच्चे समेत 25 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। वहीं, नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ओमदत्त का कहना है कि इसके लिए निगम ने एक एजेंसी के साथ समझौता किया हुआ है। एजेंसी काम कर रही है। जल्द ही सोसाइटी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।