फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   people of mahavir colony are facing the problem of contaminated water

Faridabad News: दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे महावीर कॉलोनी के लोग

Wed, 24 May 2023 10:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 24 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
people of mahavir colony are facing the problem of contaminated water
फोटो-10,11,12
विज्ञापन

-कई बार कर चुके हैं नगर निगम से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। महावीर कॉलोनी के लोग काफी दिनों से दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार पूर्व पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

महावीर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र शर्मा, बिशन बंसल, सपना गुप्ता शारदा गुप्ता, वरुण गुप्ता, राम किशन मित्तल, रेनू शर्मा, प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में करीब 150 मकान बने हुए हैं, जिसमें करीब 2 हजार लोग रहते हैं। कॉलोनी में पानी की सप्लाई नगर-निगम द्वारा की जाती है। करीब 15 दिनों से कॉलोनी में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके कारण लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ घर के काम के लिए भी टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पानी में रेत व मिट्टी आ रही है। वहीं, कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई होने की वजह से वह कपड़े भी नहीं धो पा रही हैं।
विज्ञापन

-------
लोगों से बातचीत
गर्मी के दिनों में पानी की आवश्यकता काफी ज्यादा होती है लेकिन दूषित पानी की सप्लाई होने से परेशानी हो रही है। - प्रमोद गुप्ता, महावीर कॉलोनी

गंदा पानी आने से परेशानी हो रही है। निगम को इसे लेकर जल्द कदम उठाना चाहिए। - रेनू शर्मा, महावीर कॉलोनी

----------------
जेई से पानी की समस्या को दूर करने के लिए कहा गया है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-रितू बंसल, कनिष्ठ अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed