फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Mahavatpur wandering to open the road

Faridabad News: रास्ता खुलवाने के लिए भटक रहे महावतपुर के लोग

Mon, 09 Dec 2024 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
People of Mahavatpur wandering to open the road
पंचायती रास्ते को रिटायर्ड फौजी और उसके भाई ने कर दिया है बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना नदी के किनारे बसे महावतपुर गांव में पंचायती रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे लोगों को परेशानी हो रही। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव बना हुआ है। समाधान शिविर में शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने रास्ता खुलवाने के आदेश थाना भूपानी को दिए। पुलिस रास्ता खुलवाने गई तो एक पक्ष पुलिस के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर धक्का-मुक्की करने लगा। इससे पीड़ित परिवार में डर बना हुआ है। अब पीड़ित परिवार दोबारा से शिविर में शिकायत करेगा।
गुड्डू प्रजापति, रवि प्रतापति, दीपचंद, धर्मपाल और हेमराज ने शिविर में दी शिकायत में कहा कि एक रिटायर्ड फौजी और उसके भाई ने उनके घर की ओर जाने वाला सरकारी रास्ता बंद कर दिया। जबकि 70 साल से वह इस रास्ते से आना जाना कर रहे हैं। दोनों भाइयों ने दीवार खड़ी करके रास्ता बंद किया था। आखिर में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय और सीएम विंडो पर शिकायत की। जिसके आधार पर अधिकारी मौके पर गए। अधिकारियों ने जमीन की जांच की तो पता चला कि जमीन पंचायत की है। इसके चलते प्रशासन ने दीवार गिरा दी। बावजूद वह अब भी रास्ते से निकलने नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर प्रशासन ने टाइल्स भी लगवाई थी। वह भी आरोपियों ने उखाड़ दीं।
विज्ञापन

इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, एसडीएम और समाधान शिविर में शिकायत की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अभी हाल ही में शिविर में फिर से शिकायत की तो अधिकारी ने पुलिस को रास्ता खुलवाने के लिए कहा। पुलिस मौके पर गई तो आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। वहीं थाना भूपानी प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि कब्जा या रास्ता दिलवाना पुलिस का काम नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी ही इस मामले में संज्ञान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed