फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Greater Faridabad pay property tax online

Faridabad: ग्रेटर फरीदाबाद के लोग भर सकेंगे ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स, नई आईडी यूएलबी पोर्टल पर अपलोड

Sat, 29 Apr 2023 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 07:58 PM IST
सार

क्षेत्रीय कराधान अधिकारी ने बताया कि जल्द ही लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट नोटिस मिलने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में लोग समय से कर का भुगतान करें। यदि किसी की प्रॉपटी आईडी में कोई कमी है तो इसके बारे में निगम को ऑनलाइन शिकायत दें। 

विज्ञापन
People of Greater Faridabad pay property tax online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर फरीदाबाद के लोग भी ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भर सकेंगे। नगर निगम ने ग्रेटर फरीदाबाद और 24 गांवों की 1.54 लाख नई प्रॉपर्टी आईडी को यूएलबी पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी चंदावली पदम सिंह ढांडा ने बताया कि सेक्टरों और ग्रेफ का डाटा यूएलबी पोर्टल पर शुक्रवार रात अपलोड हो गया। अब लोग ऑनलाइन प्रॉपर्टी आईडी देख सकेंगे और टैक्स जमा कर सकेंगे। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय कराधान अधिकारी ने बताया कि जल्द ही लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट नोटिस मिलने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में लोग समय से कर का भुगतान करें। यदि किसी की प्रॉपटी आईडी में कोई कमी है तो इसके बारे में निगम को ऑनलाइन शिकायत दें। 

विज्ञापन

 


ग्रेफ व निगम में शामिल 24 गांवों में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे कराया गया था। इसके बाद इस डाटा को ऑनलाइन किया जा रहा है। पहले ग्रेफ में सभी की प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनी थी। ग्रेफ के लोगों के लिए सरकार ने चंदावली में नया जोन बनाया है। दूसरी ओर नगर निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार ने तीन दिन पहले क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों के साथ बैठक की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें ग्रेटर फरीदाबाद की नई बनी प्रॉपर्टी आईडी संबंधी जानकारी ली थी। आयुक्त ने टैक्स कलेक्शन के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने सभी जेडटीओ से कहा कि अगले सप्ताह से हाउस टैक्स असेसमेंट के नोटिस जारी करने का काम शुरू हो जाए। इसके अलावा नई और पुरानी आईडी को इंटीग्रेट करने और शिकायत को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed