फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Graff made route for city bus service, demand for survey

Faridabad News: लीड सिटी बस सेवा के लिए ग्रेफ के लोगों ने बनाया रूट, सर्वे की मांग

Wed, 12 Jul 2023 05:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Jul 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
People of Graff made route for city bus service, demand for survey
दो लोगों से बातचीत
विज्ञापन


- ग्रेफ के लोगों को नहीं मिल रही बेहतर सिटी बस सेवा की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) की सोसाइटियों में रह रहे लोग सिटी बस सेवा की मांग कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने रूट बनाया है। आरोप हैं कि क्षेत्र में बस सेवा नहीं के बराबर है, ऐसे में शहर के एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए महंगा किराया देना पड़ रहा है। लोगों ने इस संबंध में पत्र भी लिखा है।

शहर में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 50 सिटी बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन बसें पूरे ग्रेफ तक नहीं पहुंचती है। सिटी बस की शुरूआत के साथ ग्रेफ के लोगों को राहत देने की बात कही गई थी, लेकिन इस पूरी सुविधा से अछूते है। ऐसे में लोग मजबूर महंगा किराया देकर ऑटो से सफर कर रहे हैं। लंबे समय से लोग सेक्टर 75-89 के बीच सिटी बस सेवा की मांग कर रहे हैं, इस बाबत कई बार परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन दिया जा चुका है।
विज्ञापन


-----------
रूट बनाकर दिया सुझाव, सर्वे की मांग
सुमेर खत्री ने बताया कि पूरी प्राणायाम सोसाइटी से सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के बीच चलने वाली बस (संख्या-905) पिछले 2 महीने से बंद है। सेक्टर-88 अमृता अस्पताल से जिला नागरिक अस्पताल, अमृता अस्पताल से राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन, तिगांव से एनआईटी बस स्टैंड तक सिटी बस सेवा के लिए रूट बनाया गया है। मंगलवार को परिवहन विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव, राज्य परिवहन आयुक्त, जीएम फरीदाबाद डिपो, सीईओ स्मार्ट सिटी, सीईओ एफएमडीए और जिला उपायुक्त से ईमेल के माध्यम से मांग की गई है। इस रूट के सर्वे की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बस क्यू शेल्टर पर लिखी हो समय सारणी
ग्रेटर फरीदाबाद निवासी सतिंद्र दुग्गल ने बताया कि सिटी बस गिने चुने रूट पर ही चल रही है। शहर में बसों का संचालन शुरू हुए एक साल बीत जाने के बाद भी इसकी पहुंच नहीं बन पा रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। बस क्यू शेल्टर पर बस की समय सारणी और रूट लिखी होनी चाहिए, जानकारी के अभाव में घंटों बस का इंतजार करते हैं। इसके अलावा पलवल व होडल और हथीन से कनेक्टिविटी की मांग की गई है, एक बड़ी आबादी शहर में प्रतिदिन आवागन करती है।

-------------

लोगों से बातचीत
नहर पार से नीलम और बीके अस्पताल के लिए सीधी बस सेवा नहीं मिल पाती है। इसके अलावा बस के रूट के बारे में जानकारी भी नहीं मिल पाती है। ऑटो चालकों के मनमाने किराया देकर आवागमन करते हैं।
-पूनम छाबड़ा, समर पाम ग्रेटर फरीदाबाद।
---------------

सिटी बस सेवा की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रेटर फरीदाबाद से कनेक्टिविटी होने के बाद एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
- रूबी माल्ही, ग्रेटर फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed