फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   people of Arua village got relax

गांव अरूआ में लोगों को मिली फौरी राहत

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
people of Arua village got relax
बल्लभगढ़। गांव अरूआ में 30 सितंबर को लाल डोरा क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों की तोड़फोड़ की जानी थी लेकिन, पुलिस बल नहीं मिलने की वजह से तोड़फोड़ नहीं हो पाई। शुक्रवार को गांववासियों के द्वारा जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव के पास अपील लगाई गई है जिसके आधार पर अभी तोड़फोड़ को 11 तक के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन

गांववासियों से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को लोग विधायक राजेश नागर से तोड़फोड़ को लेकर मिले थे लेकिन, उनकी ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला। जिसके चलते उनके द्वारा शुक्रवार को डीसी जितेंद्र यादव के पास अपील की गई है कि तोड़फोड़ को रोकें। जिसके बाद डीसी द्वारा बीडीपीओ प्रदीप व एसडीएम त्रिलोक को आदेश दिए है कि गांव अरूआ व गांव साहुपुरा खादर की रिपोर्ट को तैयार करके 11 अक्तूब तक दें।
विज्ञापन

उसके बाद से गांववासियों ने राहत की सांस ली क्योंकि उनको कुछ दिन की मोहलत मिल गई है। बीडीपीओ प्रदीप का कहना है कि गांववासियों के द्वारा अपील की गई है। उसके आदेश आने के बाद भी तोड़फोड़ का फैसला लिया जाएगा। उसके लिए अभी इंतजार करने के आदेश दिए गए है। स्थानीय निवासी अरूण ने बताया कि अगर तोड़फोड़ की प्रक्रिया को रोक नहीं जाएगा तो वह सभी हाई कोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1965 में यमुना नदी में बाढ़ आई थी। उस समय यह गांव पानी में डूब गया। इस पर तत्कालीन उपायुक्त ने गांववासियों से कहा था कि पंचायती जमीन पर जाकर बस जाए। उस समय गांव की आबादी 800 थी। लेकिन, अब यह संख्या आठ हजार तक पहुंच गई है। आज गांव अरूआ एक स्मार्ट विलेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed