फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People met the Union Minister to stop the construction of a wall on Mavai Road.

Faridabad News: मवई रोड पर दीवार निर्माण का काम रोकने के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले लोग

Sun, 03 May 2026 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
People met the Union Minister to stop the construction of a wall on Mavai Road.
यूपी सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जाएगी दीवार, रास्ते बंद होने से होगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नहरपार मवई रोड पर दीवार निर्माण के विरोध में विभिन्न कॉलोनियों के हजारों लोग एकजुट होकर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले। वार्ड-30 के पार्षद अनिल नागर के नेतृत्व में लोगों ने सेक्टर-28 स्थित उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार यूपी सिंचाई विभाग द्वारा जमीन की निशानदेही के लिए करीब 5 फीट ऊंची दीवार बनाने की तैयारी की जा रही है, जिससे न्यू इंद्रा कॉम्प्लेक्स, भोपाल कॉलोनी, मवई गांव सहित कई इलाकों के रास्ते बंद हो जाएंगे। लोगों का कहना है कि यह दीवार मुख्य मार्ग और कॉलोनियों के निकास मार्ग को बाधित करेगी, जिससे लाखों लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ओमबीर सिंह जावला और सतपाल ने बताया कि दीवार बनने से स्कूली बच्चों को भी परेशानी होगी। स्कूल बसों का आना-जाना प्रभावित होगा और बच्चों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। हाल ही में शुरू हुए इंटरलॉकिंग टाइल कार्य भी रुकने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने मंत्री से जल्द समाधान की मांग की। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी की बात ध्यान से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले का समाधान कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा और आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed