फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People locked the gate of the corporation headquarters demanding the construction of the road

सड़क निर्माण की मांग करते हुए लोगों ने जड़ा निगम मुख्यालय के गेट पर ताला

Wed, 07 Apr 2021 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
People locked the gate of the corporation headquarters demanding the construction of the road
निगम मुख्यालय के गेट पर ताला लगाते लोग।
फरीदाबाद। हार्डवेयर-प्याली सड़क निर्माण को लेकर 34 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे बाबा रामकेवल और अन्य सामाजिक संगठन के लोगों का बुधवार को गुस्सा भड़क गया। लोगों ने बाबा के साथ नगर निगम मुख्य पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी ने सरकार और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला उपायुक्त व निगमायुक्त यशपाल यादव के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना खत्म किया। हालांकि हार्डवेयर-प्याली चौक पर धरना जारी है।
विज्ञापन

हार्डवेयर-प्याली सड़क करीब पांच साल से खस्ताहाल में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में गिरने से दो लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। इस कारण बाबा रामकेवल व अन्य सामाजिक संगठनों में निगम अधिकारियों और सरकार के खिलाफ काफी रोष है। लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार सुबह बाबा रामकेवल के नेतृत्व में अनेक लोग बीके चौक स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। लोगों ने सबसे पहले निगम मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि एक गेट खुला रहा।
विज्ञापन

निगम का एक गेट बंद होने से रोजमर्रा के काम के लिए पहुंचे लोग परेशान रहे। करीब दो घंटे चले धरना प्रदर्शन के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल निगमायुक्त यशपाल यादव से सेक्टर-15 स्थित कैंप कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि 10 अप्रैल तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उधर, इस सड़क निर्माण के लिए अभिषेक गोस्वामी की भूख हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed