फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People got relief from polluted air

Faridabad News: प्रदूषित हवा से लोगों को मिली राहत

Mon, 19 Feb 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
People got relief from polluted air
दो दिन से चल रही तेज हवां, वायु गुणवत्ता सूचकांक 195 दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में दो दिनों से तेज हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी से मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 195 दर्ज किया गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं शहर में दिनभर बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर से लोग परेशान थे। प्रदूषण बढ़ने से सांस के रोगियों की समस्याएं बढ़ गई थीं और उन्हें दवाओं की डोज भी बढ़ानी पड़ी थी। हालांकि तेज हवा चलने से दो-तीन दिनों से स्थिति में हल्का सुधार देखने को मिला है, लेकिन अभी भी वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य से लगभग 4 गुना अधिक बना हुआ है। सोमवार को सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक 230 से अधिक बना हुआ था, लेकिन दिन में हवाओं की गति थोड़ी तेज होने के कारण इसके स्तर में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची अनुसार फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 195 दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में करीब 100 अंक कम रहा। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 दर्ज किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 11 में 136 और एनआईटी क्षेत्र में 254 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि हवा की गति थोड़ा बढ़ने से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।
विज्ञापन


दो दिन तेज बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार शहर में 21 और 22 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद 23 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed